मूल्य तय किए जाने के बाद भी लॉकडाउन में लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर मनमानी कीमत वसूलने की शिकायतें आ रही हैं। गोरखपुर जिला प्रशासन ने रामगढ़ताल थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित शॉपिंग मार्ट को सीज कर दिया है। मार्ट प्रबंधन के खिलाफ कई दिनों से अधिक दाम पर सामान बेचने की शिकायतें मिल रहीं थीं। निरीक्षण में यह बात सही पाई गई।
तारामंडल क्षेत्र में रामगढ़ताल पुलिस थाने से चंद कदम की दूरी पर लक्ष्मी नारायण सुपर बाजार के खिलाफ मनमाने दाम पर घरेलू इस्तेमाल के सामान की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। कहा जा रहा था कि जिला प्रशासन ने जो दाम तय किए हैं, उससे अधिक दाम पर सामान की बिक्री की जा रही है।
इसका संज्ञान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने लिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अपने व्यक्ति को खरीदारी के लिए शॉपिंग मार्ट भेजा। संबंधित व्यक्ति ने खरीदारी की और रसीद ले ली। शॉपिंग मार्ट प्रबंधन ने ऐसे कई सामान पर ज्यादा रेट लिया, जिसकी दर जिला प्रशासन ने कम निर्धारित की थी।

मजिस्ट्रेट ने पहले शॉपिंग मार्ट का किया निरीक्षण
इसी का नतीजा रहा कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पहले शॉपिंग मार्ट का निरीक्षण किया, फिर कई सामान का रेट भी जांचा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मार्ट के बिजली कनेक्शन आदि बंद कराकर शटर गिरवाया और उसे सील कर दिया।
शॉपिंग मार्ट की चाबी उन्होंने आपूर्ति विभाग के निरीक्षक बृजेश कुमार दुबे को दी है। इस सिलसिले में शॉपिंग मार्ट प्रबंधन से बात नहीं हो सकी है। जब भी उनका पक्ष आएगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा।
बालश्रम भी पकड़ा
शॉपिंग मार्ट में बालक से श्रम कराने का मामला भी सामने आया। जिस वक्त ज्वाइंट मजिस्ट्रेट निरीक्षण कर रहे थे, उसी दौरान एक 14 वर्ष के लड़के को सामान देते पकड़ा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का कहना है कि बालश्रम अपराध की श्रेणी में आता है। इस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी।
ज्वांइट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि प्रशासन ने जो रेट तय किए हैं, अगर उससे किसी ने भी अधिक दाम पर सामान बेचने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लक्ष्मी नारायण सुपर बाजार के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मैंने, खुद अपने व्यक्ति को भेजकर खरीदारी कराई और उसके बाद कार्रवाई की। बालश्रम का मामला भी पकड़ा गया है।